सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार में बीती रात हुआ रेल हादसा , ट्रैक से उतर गई कई बोगिया

बिहार में बीती रात हुआ रेल हादसा , ट्रैक से उतर गई कई बोगिया  



कल यानि कि बुधवार को बिहार के बक्सर रेल्वे स्टेशन के पास एक बड़ी रेल दुर्घटना हो गई , जिसमें कि 4 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए | ये ट्रेन दिल्ली से कामाख्या जा रही थी | ट्रेन में सवार बहुत से लोगों ने बताया हैं कि बुधवार तकरीबन साढ़े 9 बजे उन्हे एक जोरदार झटका महसूस हुआ | जब उन्होंने बाहर देखा तो सभी हैरान हो गए , उन्होंने देखा कि ट्रेन की बोगिया पटरी से नीचे उतर गई हैं और बहुत से घायल हैं | इस दुर्घटना से अभी भी बहुत से यात्री खौफ में हैं | जब ये हादसा हुआ तब उस समय ट्रेन की रफ्तार 120 km प्रतिघण्टे के आस पास थी | घायलों में कुछ लोगों को मामूली सी चोटे आई हैं और कुछ थोड़ा ज्यादा घायल हैं | 


वैसे इस दुर्घटना के बाद हमारे देश के बहुत से नेताओ को राजनीति करने का मौका मिल गया हैं , जैसा कि उन्हे हर दुर्घटना में मिलता ही हैं | वैसे हमारे देश में मदद से पहले यहाँ के नेता राजनीति करने लगते हैं | जब ये दुर्घटना घटी तो उसके 1 घंटे के अंदर ही रैलवे प्रशासन और आस पास के गाँव वाले मदद के लिए या पहुचे और उन्होंने घायलों की बहुत मदद की | इस रेल हादसे के बारे में अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई हैं कि ये रेल हादसा था या कोई साजिश या फिर रेल प्रशासन की लापरवाही ? खैर जो भी हैं अभी जांच चल रही हैं तो इसका खुलासा भी हो ही जाएगा | अभी फिलहाल सरकार ने गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 -2 लाख रुपए और मृतकों के परिवारों को 10 - 10 लाख रुपए देने की घोषणा की हैं | 

वैसे आपकी इस रेल दुर्घटना के बारे में क्या राय हैं हमें कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ | 


जानिए महाभारत में कौन था जरासंध ?   

दक्षिण के आंध्र भोज कहे जाने वाले महान कृष्णदेव राय का इतिहास

हिन्दू धर्म के अनुसार कितने युग हैं ?




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुहम्मद गौरी का इतिहास

मुहम्मद गौरी का इतिहास | History of muhmmad gauri  मुहम्मद गौरी भारत में मुस्लिम साम्राज्य की स्थापना करने वाला पहला शासक था| उससे पहले महमूद गजनवी ने भारत में सिर्फ धन और मूर्ति पूजा को नष्ट करने के उद्देश्य से भारत पर बार बार आक्रमण किये , लेकिन मुहम्मद गौरी ने भारत में अपना साम्राज्य स्थापित करने के उद्देश्य से आक्रमण किये| मुहम्मद गौरी गौड़ का शासक था| मुहम्मद गौरी ने 1175 ईस्वी से भारत पर आक्रमण करने शुरू किये और 1205 ईस्वी तक उसने और उसके दास सेनानायकों ने सारे उत्तरी भारत पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया|  1 मुल्तान की विजय 1175 ईस्वी  मुहम्मद गौरी से सबसे मुल्तान पर आक्रमण करण का निश्चय किया| क्युकी मुल्तान भारत के रास्ते में पड़ता था| मुल्तान पर करमाथी कबीले का शासन था जो कि शिया मत को मानते थे| मुहम्मद गौरी ने अपनी सेना सहित मुल्तान पर आक्रमण कर दिया और मुल्तान को बड़ी ही आसानी से जीत लिया| मुल्तान पर करमाथियों का शासन हमेशा के लिए समाप्त हो गया|  2 उच्च पर अधिकार 1176 ईस्वी  मुल्तान की विजय के पश्चात मुहम्मद गौरी ने सिंध के ऊपरी भाग में सतिथ उच्च के दुर्ग ...

सिक्खों के संस्थापक गुरु नानक देव जी का इतिहास

 सिक्खों के संस्थापक गुरु नानक देव जी इतिहास  सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी को कहा जाता हैं , वे सिक्खों के पहले गुरु थे  गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 ईस्वी में तलवंडी राय भोई नामक गाँव में हुआ जिसे आजकल ननकाना साहिब कहते हैं जो कि आजकल पाकिस्तान के जिला शेखपुरा में हैं| सिक्ख परम्पराओ के अनुसार नानक जी के जन्म के समय बहुत से चमत्कार हुए थे और कुल पुरोहित हरदयाल , जिसे नवजात शिशु की जन्म साखी बताने के लिए बुलाया गया था उन्होंने , भविष्यवाणी की कि यह बालक कोई अवतार हैं जिसकी ख्याति संसार भर में फैलेगी तथा सभी धर्मों तथा जातियों के लोग इसका आदर करेंगे| नानक जी के पिता का नाम मेहता कालू था जो क्षत्रिय वंश के बेदी परिवार से संबंध रखते थे तथा गाँव के पटवारी थे| उनकी माता तृपता देवी नेक तथा धार्मिक विचारों की थी|  खत्री परिवार के नियमानुसार , जब नवजात शिशु का तेरहवे दिन नामकरण संस्कार हुआ तो उनका नाम नानक रखा गया| कुछ लेखकों के अनुसार उनका नाम नानक इसलिए रखा गया क्युकी उनका जन्म नानक के घर में हुआ था वही कुछ लेखक ये कहते हैं कि उनकी बहन का नाम नानकी था इसलिए उनक...

आखिर पल्लव कौन थे और कहाँ से आए थे

आखिर पल्लव कौन थे और कहाँ से आए थे  पल्लव कौन थे और कहा से आए , इस संबंध में काफी विवाद हैं| क्युकी दक्षिण भारत की परंपरागत शक्तियों में चेर , चोल और पाण्ड्य का नाम आता हैं , इसलिए कुछ लोग पल्लवों को विदेशी मानते हैं और ऐसे लोगों का विश्वास हैं की ये लोग पार्थिव की शाखा थे| दूसरा सिद्धांत ये हैं की वे सुदूर दक्षिण के आदिवासी थे और कुरुंब , कल्लर तथा अन्य हिंसक जातियों से उनका संबंध था| इन लोगों को संगठित कर पल्लवों ने अपने आपको शक्तिशाकी बनाया था| संगम साहित्य में पल्लवों को तोनडेयर कहा गया हैं| कृषणस्वामी आयंगर के अनुसार वे लोग उन नाग राजाओ के वंशज थे , जो सातवाहनों के सामंत थे|  भूतपूर्व सातवाहनों के दक्षिण पूर्व में पल्लवों ने अपनी राजधानी कांचीपुरम में बनाई| विदेशी पल्लव से उनकी तुलना की जा सकती हैं| इस संबंध में कहा जाता हैं की जब नंदिवर्माण द्वितीय सिंहासन पर बैठा तब उसे हाथी के आकार का ताज दिया गया , जो डैमेट्रियस के ताज की याद दिलाता हैं| ऐसा भी कहा जाता हैं की पल्लव पहले उत्तर के निवासी थे जो बहुत पहले दक्षिण में जाकर बस गए और जिन्होंने दक्षिण की परम्पराओ को अपना लिया...